भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर जाते समय बेवर निवासी किसान की जेब से टेंपो में सवार जेबकटों ने 11 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव छिनकौरा निवासी यदुनाथ सिंह बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। बेवर से वह टेंपो में सवार हुए। टेंपो जब भोगांव क्षेत्र में प्रवेश कर गया, तभी पास बैठे दो युवकों ने टेंपो को रुकवा लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, दोनों पीछे आ रही बाइक पर बैठ कर चले गए। शक होने पर यदुनाथ ने जब अपनी जेब देखी तो उसमें रखी 11 हजार रुपये की नकदी गायब थी।