फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोनाः बुजुर्ग दंपती समेत 11 मरीज मिले, संपर्क में आए लोगों की होगी ट्रैकिंग

Thu, 25 Mar 2021 08:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

आगरा में बुधवार को कोरोना वायरस के 11 मरीज मिले हैं। इसमें पुष्पांजलि वाटिका में बुजुर्ग दंपती भी शामिल है। कमला नगर, जगनपुर दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी, सत्संगी पैराडाइज दयालबाग, मंगलम शिला अपार्टमेंट, सिकंदरा, खंदौली खटीकपाड़ा और शास्त्रीपुरम में भी मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि जिले में अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 50 पार कर चुका है। कोरोना वायरस के मरीज बढ़ने पर एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भी भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। 

संपर्क में आए लोगों की होगी ट्रैकिंग
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रैकिंग होगी। उनकी स्क्रीनिंग कर नमूने लिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन में रहना होगा। संक्रमित मिलने पर होम आइसोलेशन में उपचार दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ट्रैकिंग टीम के प्रभारी डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीज के ऑफिस, कॉलेज के अलावा अन्य संपर्क में आए कम से कम 25 लोगों की ट्रैकिंग होगी। मरीज से पूछकर ऐसे लोगों की रिपोर्ट बनेगी। उनकी स्क्रीनिंग कर अनिवार्य रूप से नमूने लिए जाएंगे। 

जांच रिपोर्ट आने तक सभी को होम क्वारंटीन में रहना होगा। इनमें से कोई संक्रमित मिलता है तो उसे होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। संक्रमित मरीज के परिजनों के भी नमूने लेकर जांच कराई जाएगी। 

संक्रमित मरीज के घर के आसपास 100 घरों में स्वास्थ्य सर्वे
संक्रमित मरीज के घर के आसपास 100 घरों में स्वास्थ्य सर्वे होगा। एएनएम-आशाएं जाकर स्क्रीनिंग करेंगी। उनमें कोरोना के लक्षणों की पता करने के साथ यात्रा समेत अन्य जानकारी जुटाएगी। 10 दिन में पहले दिन, तीसरे और दसवें दिन स्क्रीनिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें