फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोर सहित 11 निकले कोरोना संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 87 पर

Sun, 23 Apr 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। किशोर सहित 11 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में संंक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 87 पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दवा की किट प्रदान की गई।स्वास्थ्य विभाग को आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें सोरों क्षेत्र के ग्राम कादरवाड़ी में एक किशोर, बदरिया में एक युवक कोरोना संक्रमित निकला। कासगंज क्षेत्र में शहर की जामा मस्जिद इलाके में एक महिला, नगला तरोरा, बादामपुर, मामों में दो युवक, नगला थान एवं नगला वारिया में दो महिलाएं कोरोना संक्रमित निकलीं। अमांपुर के किदवई नगर में एक युवती, सहावर में एक वृद्ध, भिलोली में एक महिला कोरोना संक्रमित निकली।
विज्ञापन

जिले में 24 घंटे में 6 मरीज स्वस्थ्य हो गए। अब तक 66 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 21 हो गई है। कोरोना मरीजों के सामने आने के बाद विभाग की टीमें सक्रिय हो गई। टीमों ने संक्रमितों को होम आइसोलेट किया। इसके साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों की कोरोना की जांच की। जिले में 422 सैंपल लिए गए। जिसमें 211 एंटीजन जांच की गई, जिसमें कोई संक्रमित नहीं निकला। 211 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए गए। इन सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सीएमओ डा. अवध किशोर प्रसाद ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए सभी लोग गाइड लाइन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें