फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के एटा में दर्दनाक सड़क हादसा, 15 की मौत

Fri, 05 May 2017 09:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala agra
विज्ञापन
यूपी के एटा में थाना जलेसर के सरायनीम नामक स्थान पर रजबहा में डीसीएम पलटने से हुए हादसे में 15 लोगों के मौत हो गयी। 11 लोगों ने हादसे के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया था। करीब 28 लोग इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में भर्ती हैं। सभी आगरा से बेटी का तिलक चढ़ाने आए थे। एटा जिला प्रशासन के अनुसार हादसा तेज रफ्तार डीसीएम के रजबहा की पुलिया से टकराने के कारण हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतकों में लड़की का भाई भी शामिल है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि एटा के थाना जलेसर के नगला लाल सिंह निवासी सुरेश के बेटे राम मिलन का रिश्ता आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के गांव कुंडाल नगरिया अहीर निवासी प्रेम सिंह की बेटी कल्पना के साथ तय हुआ था। राममिलन आईटीबीपी में हवलदार हैं। गुरुवार के लग्न समारोह के लिए आगरा से लड़की पक्ष के लोग नगला लाल सिंह पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग डीसीएम से आगरा लौट रहे थे।  

शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे डीसीएम थाने जलेसर क्षेत्र में सरायनीम पर रजबहा से होकर गुजरी। तेज रफ्तार में होने के कारण डीसीएम रजबहा की पुलिया से टकराकर उसमें पलट गई। डीसीएम में करीब 55 लोग सवार थे। इनमें से 11 की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में अन्य ने दम तोड़ दिया। मृतकों में कल्पना का भाई विजय (18) पुत्र प्रेम सिंह भी शामिल है। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण बचाव कार्य के लिए दौड़े। सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस के साथ एसएसपी एटा और डीएम एटा अमित किशोर पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां से घायलों को जलेसर के प्राथमिक स्वास्‍थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां से उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद डीएम एटा अमित किशोर ने बताया हादसा डीसीएम की तेज रफ्तार के कारण हुआ। शवों को प्रशासन ने सरकारी और सात प्राइवेट एंबुलेंस से परिवारीजनों के सुपुर्द कर आगरा भेज दिया है।

ये है मृतकों की सूची

1. गिरन्द सिंह पुत्र बातीराम उम्र 65 वर्ष 
2. लवकुश पुत्र महेन्द्र सिंह उम्र 21 वर्ष                       
3. मुकेश पुत्र बडे़लाल उम्र 20 वर्ष                            
4. प्रशान्त यादव पुत्र राजवीर उम्र 12 वर्ष  
5. पदमसिंह पुत्र शोभाराम उम्र 60 वर्ष 
6. विजय पुत्र प्रेमसिंह उम्र 18 वर्ष
7. शैतान सिंह पुत्र भूपसिंह  
8. प्रवेन्द्र फौजी पुत्र हाकिम सिंह 
9.. ओमवीर पुत्र बच्चूसिंह निवासी 
10. पदमसिंह पुत्र अंगूरी सिंह निवासी 
11. नेत्रपाल उर्फ नीतू पुत्र सुल्तान सिंह                                          
12 सन्नी पुत्र बलबीर 

....सभी निवासी कुंडाल नगरिया अहीर, थाना डौकी, जिला आगरा। 

13. चरन सिंह पुत्र सुम्मेर सिंह निवासी पोखरा थाना डौकी, आगरा।
14. राजेन्द्र पुत्र भागीरथ निवासी दरगपुर, फिरोजाबाद
15. रामबृज पुत्र कालीचरण उम्र 25 वर्ष
विज्ञापन

ये हैं घायलों के नाम

आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में पहुंचा घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
1. रामरज पुत्र कल्याण सिंह उम्र 20 वर्ष 
2. सुरेन्द्र पुत्र प्रदीप उम्र 19 वर्ष 
3. छोटू पुत्र मानसिंह उम्र 22 वर्ष 
4. आकाश पुत्र भगवान सिंह 
5. विजय पुत्र राजकुमार उम्र 14 वर्ष 
6. धीरेन्द्र पुत्र भागीरथ उम्र 22 वर्ष 
7. शिवम पुत्र हरिओम उम्र 12 वर्ष 
8. ताराचन्द्र पुत्र रामजीलाल उम्र 45 वर्ष 
9. अमित पुत्र  विनोद उम्र 21 वर्ष 
10. विनय पुत्र गोपाल उम्र 19 वर्ष 
11. कंचन पुत्र शिवपाल उम्र 30 वर्ष 
12. निरोती पुत्र दिलीप उम्र 14 वर्ष 
13. राकेश पुत्र श्यामवीर उम्र 45 वर्ष 
14. जनकसिंह पुत्र रुस्तम उम्र 48 वर्ष 
15. जितेन्द्र पुत्र अवनेश उम्र 30 वर्ष 
16. मातादीन 
17. विजय पुत्री जनक सिंह उम्र 12 वर्ष 
18. पिंटू पुत्र भावसिंह उम्र 35 वर्ष 
19. श्रीकृष्ण पुत्र थानसिंह  उम्र 45 वर्ष 
20. रवि पुत्र गुरदयाल उम्र 30 वर्ष 
21. योगेन्द्र पुत्र मानिक सिंह उम्र 12 वर्ष 
22. दीपू पुत्र वेदप्रकाश उम्र 14 वर्ष 
सभी कुंडाल नगरिया अहीर, थाना डौकी, जिला आगरा के रहने वाले हैं।  शेष के नाम की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें