फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नौतपा से 11 दिन पहले ही तपिश ने बढ़ाई बेचैनी

Wed, 14 May 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में दोपहर के समय  धूप से बचाव के ​लिए छाता  लगाकर जाते बच्चे।
विज्ञापन
कासगंज। नौतपा से 12 दिन पहले ही जिला तपने लगा है। अधिकतम पारा 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। मई में ऐसी गर्मी वर्ष 2010 में पड़ी थी। 12 मई को अधिकतम पारा 42 डिग्री तक पहुंचा था। यह रिकार्ड भी बुधवार को टूट गया। लू चलने से बेचैनी बढ़ने से लोग बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

रोहणी नक्षत्र में सूर्य 15 दिन तक रहता है। इसमें से शुरू के 9 दिन गर्मी ज्यादा पड़ती है और 10वें दिन से गर्मी कम होने लगती है इसीलिए नौतपा सिर्फ 9 दिन का होता है। इस बार यह नौतपा 25 मई से शुरू होने जा रहा है, हालांकि अभी से काफी गर्मी पड़ रही है। अभी तक पारा 40 डिग्री के आसपास चल रहा था, लेकिन मंगलवार को सुबह से ही गरमाहट बढ़ गई। सुबह न्यूनतम पारा 28 डिग्री पर रहा। दिन चढ़ने के साथ पारा चढ़ने लगा। सुबह 11 बजे तक पारा 38 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर 2 बजे पारा 43 डिग्री पर पहुंच गया। यह स्थिति शाम 4 बजे तक बनी रही। 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली लू ने लोगों को और भी बेहाल कर दिया। बाजार में चहल-पहल पर इसका असर देखा गया। शाम के समय लोगों को सूर्य की तपिश से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें