फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पाकिस्तान की बुराई करने पर फल विक्रेता पर बाट से हमला

Wed, 14 May 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
चोट दिखाता घायल युवक।
विज्ञापन
कासगंज। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान की बुराई करने पर फल विक्रेताओं में विवाद हो गया। एक फल विक्रेता का बांट मारकर से सिर फोड़ दिया गया। वहीं चाकू से प्रहार किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पर बजरंगदल ने आक्रोश जताया।पायल टॉकीज निवासी पुजारी कुशवाह एवं बिलराम निवासी चाहत मियां व उसका भाई गुड्डू गांधी मूर्ति क्षेत्र में फल लगाने का कार्य करते हैं। पुजारी कुशवाह द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम एवं पाकिस्तान की बुराई की जाने लगी। पाकिस्तान की बुराई सुनकर चाहत व उसका भाई गुड्डू भड़क गए। इसके बाद चाहत ने ठेला से बांट उठाकर उसके सिर पर प्रहार कर दिया तथा उसके भाई ने चाकू उठाकर उस पर जान से मारने की नीयत से प्रहार कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया।आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही चाहत को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका भाई मौके से भाग गया। जब इस बात की सूचना मिली तो बजरंगदल के विनोद कुशवाह सहित अन्य कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें