मां की याद में फेंक दी आइसक्रीम
तीन साल का राजकुमार भी मां सीमा से बिछुड़ गया था। रोता रहा। समिति के कार्यकर्ता उसे खोया-पाया शिविर में ले गए। आइसक्रीम दी लेकिन राजकुमार ने उसे फेंक दिया और रोता रहा। चाचा रोहित को पता चला कि बच्चा शिविर में है तो उसे लेने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बच्चा हाथ छुड़ाकर भटक गया था।
11 बच्चों को माता-पिता से मिलाया
भगवानदास सागर ने बताया कि मेले में 11 बच्चे माता-पिता से बिछुड़ गए थे। समिति के सदस्यों के प्रयास से सभी अपने माता-पिता के पास सकुशल पहुंच गए।