बेवर। डिपो से एक बार फिर 11 बसें कुंभ मेले के लिए भेजी गई हैं। डिपो की 15 बसें पहले ही मेला क्षेत्र में चलाई जा रही है। बसों की कम संख्या के चलते यात्रियों को इंतजार करना पड़ सकता है। बेवर डिपो के बेड़े में निगम की कुल 45 बसें हैं तथा 5 अनुबंधित बसें भी डिपो से जुड़ी हैं, जिनमें से आधे से अधिक बसों को कुंभ मेला क्षेत्र प्रयागराज में चलाया जा रहा है। इस कारण यात्रियों को फिर से रोडवेज की बसों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
स्टेशन प्रभारी नीलम शर्मा ने बताया कि माघ पूर्णिमा से पहले डिपो की सभी 45 बसें महाकुंभ मेला क्षेत्र प्रयागराज में भेजी गई थीं। जिनमें से 30 बसें तीन दिन पूर्व वापस आ गई थी। कुंभ मेला में पुन: भीड़ को देखते हुए अधिकारियों के निर्देश पर डिपो की 11 बसों को मंगलवार को दोपहर रवाना किया गया। शेष बची बसों को सवारियों की संख्या के हिसाब से विभिन्न मार्गों पर भेजा गया है।