संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कस्बा बिछवां निवासी बेकरी के मजदूर साजिद खां की जलाकर हत्या की घटना के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या के मामले में परतापुर के प्रधान और पुत्रों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। साजिद की हत्या प्रधान और परिजन के खिलाफ आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
मृतक साजिद के पिता के अनुसार वर्ष 2022 को भोगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत परतापुर के प्रधान भोला यादव के घर पर बहू बिरयानी बनाने गई थी। वहां से लापता हो गई थी। इस मामले में प्रधान व परिजन के खिलाफ अपहरण सहित अन्य संगीन अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी की रंजिश के चलते प्रधान व उसके पुत्र रंजिश मानते थे। इन्हीं लोगों ने साजिद की हत्या करने के बाद शव को बरहा में डाल कर जलाने की
कोशिश की है। शक के आधार पर प्रधान व पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने बिछवां स्थित घटनास्थल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष से जानकारी ली। इस मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर प्रयास में जुटने के लिए कहा, बता दें कि गिरफ्तारी को लेकर तीन टीमों का गठन किया गया है, टीमें लगातार तलाश के लिए दबिश दे रहीं हैं। आरोपियों के घर पर ताला लटका हुआ है। मंगलवार को साजिद हत्याकांड में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। हालांकि अधिकारी जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।