फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पहले दिन 11 अधिवक्ताओं ने खरीदे नामांकन पत्र

Fri, 03 Jan 2025 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील अभिभाषक परिषद का चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। तहसील अभिभाषक परिषद के वर्ष 2025 चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए एक-एक अधिवक्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर दो अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। पहले दिन कुल 11 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र खरीदे। 10 जनवरी को चुनाव होगा।
कस्बा भोगांव में तहसील अभिभाषक परिषद नए पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए प्रबोध विक्रम सिंह, महासचिव पद के लिए संजय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए अमरेंद्र कुमार वर्मा व धनवेश कुमार पाल ने पहले दिन नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कुलदीप दुबे, सहसचिव पद के लिए अनिल कुमार यादव ने अपने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र वरिष्ठ समिति व चुनाव समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ सदस्य जय कुमार दुबे ने बताया कि शनिवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री तथा विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की अवधि शाम 3 बजे तक रहेगी। निर्धारित 7 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, आपत्तियों का निस्तारण व नामांकन पत्रों की वापसी हो सकेगी। इसके बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 10 जनवरी को मतदान की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक चलेगी। 30 मिनट के अंतराल के बाद मतगणना कर विजयी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें