फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10299 उत्तर पुस्तिकाओं का किया गया मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अब तेजी पकड़ने लगा है। मूल्यांकन के तीसरे दिन 10,299 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। अब तक 24192 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन

सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट की 3793 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर अब तक 7,192 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। वहीं बीएवी इंटर कॉलेज केंद्र पर हाईस्कूल की 6500 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। अब तक इस केंद्र पर 17,000 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। अभी भी दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर तैनात किए गए सभी उप प्रधान परीक्षक और परीक्षक मूल्यांकन कार्य करने के लिए नहीं पहुंच रहे। मूल्यांकन कार्य की पारदर्शिता बनाए जाने को लगातार नजर रखी जा रही है। जिलास्तरीय कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कार्य देखा जा रहा है। डीआईओएस एसपी सिंह का कहना है कि सभी परीक्षक मूल्यांकन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ करें। परीक्षार्थी द्वारा जो भी सही लिखा गया है, उसके अंक अवश्य दें। योग लगाते समय भी पूरी सावधानी बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें