फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस का इंजन दो बार फेल, परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। मुंबई-अमृतसर (जनता एक्सप्रेस) एक्सप्रेस का इंजन शनिवार को दो बार फेल हुआ। पहले वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन के पास और फिर आझई रेलवे स्टेशन के पास। करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। बाद में मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान कई ट्रेन और मालगाड़ी भी रोकनी पड़ीं। भीषण गर्मी में एक्सप्रेस के फंसने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

मुंबई से चलकर अमृतसर जाने वाली मुंबई अमृतसर एक्सप्रेस सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर मथुरा जंक्शन से निकली थी। करीब 11:15 पर जब एक्सप्रेस वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो इंजन से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में इंजन फेल हो गया। कंट्रोल के मैसेज के बाद तत्काल इंजीनियरों की एक टीम मौके पर पहुंची और बीस मिनट की कसरत के बाद इंजन को सही करके आगे बढ़ाया गया। लेकिन यहां से यह एक्सप्रेस करीब तीन किलोमीटर चलकर आझई रेलवे स्टेशन तक ही पहुंची थी कि इंजन ने फिर से जवाब दे दिया। फिर इंजन को सही करने की कोशिश की गई लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। लिहाजा मथुरा जंक्शन से एक मालगाड़ी का इंजन भेजकर एक्सप्रेस को वापस वृंदावन रोड स्टेशन पर लाया गया। इस पूरी जोड़तोड़ में करीब डेढ़ घंटे का वक्त लग गया था। बाद में मालगाड़ी के इंजन से ही एक्सप्रेस को आगे रवाना किया गया। जगह-जगह रोक दी गईं ट्रेनें मथुरा। मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस का इंजन फेल होने के कारण रूट भी बाधित हो गया था। जिसके कारण इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को जगह जगह रोका गया। मंगला एक्सप्रेस, केरला, महाकौशल एक्सप्रेस के साथ तीन मालगाड़ियों को भी जगह जगह रोका गया। रूट बाधित होने के कारण कई ट्रेनें लेट हो गईं थीं। जिससे यात्रियों का भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में ट्रेनों के फंसने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में भी जवाब दे रहे इंजन मथुरा। भीषण गर्मी में ट्रेन के इंजन भी जवाब दे रहे हैं। मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस के इंजन फेल होने की पुष्ट वजह तो अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि भीषण गर्मी भी एक वजह हो सकती है। डीआरएम के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि अधिक तापमान होने से भी यह दिक्कत आ जाती है। इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा था। इससे ट्रेन करीब डेढ़ घंटा खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें