फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से एक की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार के पानीगांव मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों दोस्त लगुन सगाई में जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के परिजनों को सूचना दी। कोतवाली वृंदावन के गांव कोटा निवासी जितेंद्र (23) पुत्र पप्पू अपने दोस्त सोनू के साथ लगुन सगाई के लिए घर से निकला। दोनों पानीगांव मार्ग पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने दोनों दोस्तों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों दोस्तों का जमुनापार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अस्पताल भिजवाया। यहां पर डाक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया, वहीं सोनू का इलाज शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक रजित वर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हुई और एक घायल हुआ है। तहरीर पर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें