फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान से वंचित रह गए शिवसेना कार्यकर्ताओं के परिजन

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। केसीघाट स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित शिवसेना, संत सेना व युवा सेना की संयुक्त बैठक में कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में नाम न होने के कारण मतदान से वंचित रहने पर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन


महानगर प्रमुख चंद्रहास भारद्वाज व उपप्रमुख ठाकुर मनोज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक वार्ड की वोटर लिस्ट में 100 से 150 मतदाताओं के नाम गायब थे जो मतदान से वंचित रह गए।

कई कार्यकर्ताओं के परिवार के नाम वोटर लिस्ट में न होने पर पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन से शिकायत करने की रणनीति बनाई। इस दौरान विश्वविजय महाराज, सुरेश शर्मा, राजेश शर्मा, सुनील शर्मा, अशोक बाबा, उमा गौतम, शिवम मिश्रा, अरुण शर्मा, गौरी शर्मा, हरिमोहन सैनी, दीनू चक्रवर्ती, प्रियांशु कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें