फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में नकब लगाकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
बिख्ारा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी-बरनाहल। गांव कठौली में चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ितों के होश उड़ गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में सात दिन में चोरी की तीसरी वारदात है। पुलिस गश्त के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। पुलिस के रवैये को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कठौली निवासी दुर्वेश कुमार ब्लाक में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत हैं। करीब एक साल पहले उन्होंने गांव से बाहर खेत में घर बनाया था। शनिवार की रात वह रोजाना की तरह पत्नी व बच्चों के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। रात को किसी समय चोरों ने घर के दो कमरों में नकब लगाकर सोने की चार चूड़ी, एक कॉलर, एक जंजीर, दो अंगूठी व 18 हजार की नगदी चोरी कर ली। इसी रात चोरों ने गांव निवासी लाल कुमार के घर में नकब लगा दिया।

चोरों ने घर के कमरे में नकब लगाकर बक्से में रखी सोने की दो अंगूठी, एक सोने का पेंडल, चार जोड़ी चांदी की तोड़ियां, एक चांदी की करधनी व आठ हजार की नगदी पार कर दी। रविवार को सुबह जब परिजन जागे तो घर में नकब लगा देख होश उड़ गए। दुर्वेश के मुताबिक करीब चार लाख के जेवर व नकदी चोरी हुई है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। पुलिस को जांच के दौरान खाली बक्से खेत में पड़े मिले। दो घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि सात दिन में चोरी की यह तीसरी वारदात है। ग्रामीणों ने एसपी अजय शंकर राय से रात्रि गश्त बढ़ाए जाने व चोरी की घटनाओं का खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें