फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने से पहले ही धरे गए तीन बदमाश

विज्ञापन
डेमो - फोटो : SELF
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन पुलिस ने वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते तीन बदमाशों को चोरी की कार व छह बाइकों समेत गिरफ्तार किया है। बदमाश कैलाश नगर मोड़ के सामने कांशीराम कालोनी वाले रोड के किनारे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कांशीराम कालोनी वाले रोड के किनारे से सचिन शुक्ला निवासी ग्राम नरी थाना छाता, राहुल उर्फ झुनझुन निवासी रतन छत्री वृंदावन तथा योगेश तिवारी निवासी दुनेटिया थाना मांट को गिरफ्तार किया है।

वहीं भूपेंद्र उर्फ बंदर निवासी ग्राम हुसैनी थाना शेरगढ़ व पुरुषोत्तम निवासी ग्राम बाबूगढ़ वृंदावन मौके से भाग जाने में सफल रहे। बता दें कि योगेश हत्यारोपी है। जो पूर्व में पिता व भाई की हत्या कर चुका है। इस मामले में थाना राया व मांट में योगेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। वह जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन


चोरी की कार व छह बाइकें बरामद
बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बाइक हीरो स्पलेंडर प्रो को कुछ समय पहले ही थाना हाईवे क्षेत्र से व सफेद रंग की बाइक अपाचे को राया थाना क्षेत्र से चोरी किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से एक वैगन आर कार, छह बाइकें, एक देशी रिवाल्वर, कारतूस, तमंचा व एक चाकू भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें