मथुरा। थाना शेरगढ़ के एक गांव में युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। 28 जनवरी को हुए इस मामले में आरोपियों ने युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दो लाख रुपये की मांग की ।
मांग पूरी न होने पर युवती को उठाकर ले जाने लगे। विरोध करने पर मारपीट तक कर डाली। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के आदेश पर थाना शेरगढ़ में युवती की सहेली समेत छह के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक, रवि, प्रह्लाद, कान्हा, कुशलपाल और पीड़िता की सहेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।