फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोत्साहन राशि के लिए चुने गए रोडवेज के 45 चालक-परिचालक

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा डिपो के 45 चालक और परिचालक प्रोत्साहन राशि के लिए चयनित किए गए हैं। इन चालक और परिचालकों ने होली के चलते पूरे 10 दिन तक बसों को दौड़ाकर मथुरा डिपो की कमाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन सभी चालक और परिचालकों को 2850 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में मिलेगा।
विज्ञापन


होली पर चालक और परिचालकों के लिए रोडवेज ने प्रोत्साहन राशि की योजना शुरू की थी। यह योजना 17 से 26 मार्च के मध्य निर्धारित की थी। इस योजना के तहत एक भी दिन बिना अवकाश लिए इन चालक और परिचालकों ने बसों को दौड़ाया।

मतलब मथुरा डिपो को मिले टारगेट को भेदने वाले इन चालक और परिचालकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि 30 चालक और 15 परिचालक को प्रोत्साहन राशि के लिए चुना गया है। 10 दिनों में इन चालक और परिचालकों ने कड़ी मेहनत की थी।
विज्ञापन


छुट्टी पर रहे 20 चालक-परिचालकों को मिलेंगे 2400 रुपये
मथुरा। 17 से 26 मार्च के मध्य चली प्रोत्साहन योजना में शामिल होने वाले 20 चालक और परिचालकों ने धुल्हेंडी (21 मार्च) पर छुट्टी ले ली थी। इसके चलते इन 20 चालक और परिचालकों को 2400 रुपये की प्रोत्साहन राशि ही प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें