फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासौड़ा पूजन के लिए शीतला माता मंदिर में उमड़ी महिलाएं

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन/नंदगांव/सौंख/राधाकुंड/बलदेव (मथुरा)। सोमवार को बासोड़ा पूजन के लिए नगर के देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। रात बारह बजते ही मदनमोहन घेरा स्थित शीतला माता मंदिर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। महिलाओं ने शीतला माता का पूजन कर अपनी संतान के स्वास्थ्य व दीर्घायु की मंगल कामना की। महिलाओं ने मिष्ठान, पकवान, रोली, हल्दी, मीठे चावल आदि से मां शीतला का पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन


महिलाओं ने होलिका दहन स्थल व कुत्तों का पूजन किया। गोपीनाथ बाजार स्थित शीतला माता में भी भक्तों की भीड़ पूजन-अर्चन को उमड़ी। नंदगांव एवं सौंख में महिलाओं ने एक दिन पूर्व बनाए भोजन से मंदिरों में शीतला माता को भोग लगाया। नंदगांव में शीतला का पूजन कर घर में सुख शांति और बीमारियां दूर करने की कामना की।

काले कुत्ते को भोजन कराया गया। सौंख कस्बे में शीतला माता के मंदिर प्रांगण में संकीर्तन का आयोजन किया गया। कई भजन मंडलियों ने संकीर्तन किया। इस मौके पर मंदिर के मंहत देवानंद महाराज ने प्रसाद वितरित किया।राधाकुंड में महिलाओं ने शीतला माता के मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा बासी भोजन का भोग लगाया।
विज्ञापन


शाम को शीतला माता, कैला देवी, चामुंडा देवी, ब्रजेश्वरी देवी के मंदिरों में फूल बंगला सजाए गए। भजनों का आयोजन किया गया। बलदेव में नगर एवं देहात में बसौड़ा पर शीतला माता एवं पथवारी मंदिर में पूजा अर्चना को महिलाओं की प्रात: से ही भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें