टूंडला (फिरोजाबाद)। रेल प्रशासन ने कानपुर रेलखंड के कंचौसी स्टेेशन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस व टूंडला-कानपुर पसैंजर के पतरा स्टेशन पर ठहराव किया है। क्षेत्रीय जनता की मांग पर प्रयोगात्मक रूप में छह माह के लिए यह ठहराव किए गये हैं।
इलाहाबाद मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया है कि प्रयाग से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली 14217/14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस का कंचौसी पर ठहराव किया है। एक मिनट के दिए ठहराव में यह ट्रेन अप में कंचौसी स्टेशन पर रात 9.16 बजे पहुंचेगी।
वहीं डाउन में अल सुबह 3.49 बजे कचौसी पहुंचेगी। इसी तरह 64587/64588 टूंडला-कानपुर पैसेंजर पतरा हाल्ट पर अप में शाम 3.15 बजे तथा डाउन में 11.15 बजे पहुंचेगी। रेल प्रशासन ने इन दोनों ट्रेनों के ठहराव छह माह के लिए प्रयोगात्मक रूप से दिए हैं।