फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट कमिश्नर ने ई-रिक्शा से किया परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
गोवर्धन/राधाकुंड (मथुरा)। एनजीटी कोर्ट कमिश्नर को दूसरे दिन भी परिक्रमा मार्ग में वाहन दौड़ते मिले। जब उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई तो पुलिस दौड़ पड़ी और वाहनों को रोकना शुरू किया। कई जगह चालान भी किए गए। कोर्ट कमिश्नर ने अफसरों से कहा कि ट्रैफिक का प्लान बनाया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ई-रिक्शा से निरीक्षण करने निकले कमिश्नर ने कई स्थलों का हाल जाना।
विज्ञापन


रविवार को दूसरे दिन एनजीटी कोर्ट कमिश्नर आनंद वर्धन शुक्ला ने गिरिराज परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। कोर्ट कमिश्नर थाना परिसर के बाद छोटी परिक्रमा की ओर पहुंचे और परिक्रमा शुरू होते ही पैदल व ई-रिक्शा से निरीक्षण किया। परिक्रमा के शुरू होते ही बरसाना रोड की ओर से परिक्रमा मार्ग में वाहन आते मिले। इस दौरान साथ चल रहे अफसरों ने पुलिस से वाहनों का चालान कटवाना शुरू करा दिया।

राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में जहाजघर के समीप बनी समाधि व चबूतरे की फोटोग्राफी कराई। आश्रम व मंदिरों पर चल रही तोड़फोड़ की जानकारी जुटाई। उद्धव कुंड पर बने सीवरेज प्लांट का गहनता से निरीक्षण किया। कस्बे का गंदा पानी आने पर नाराजगी जताई और कचरा हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम नागेंद्र प्रताप, सीओ विनय सिंह चैहान, तहसीलदार अजय सिंह, वन रेंजर डीपी सिंह आदि थे।
विज्ञापन


कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधर रहे हालात
गोवर्धन। परिक्रमा मार्ग में अभी भी वाहन दौड़ रहे हैं। स्थिति यह है कि परिक्रमार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिक्रमा मार्ग में वाहन पहुंचने पर पूर्व में प्रभारी निरीक्षक पर कार्रवाई भी हो चुकी है लेकिन हालात अभी भी पहले जैसे ही हैं। कोर्ट कमिश्नर ने दो दिन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया लेकिन दोनों दिन वाहन घूमते मिले। इससे साफ है कि पुलिस का कोई ट्रैफिक प्लान रह ही नहीं गया है। पुलिस का कंट्रोल ही नहीं है। कोर्ट कमिश्नर ने इसे लेकर सख्त नाराजगी जताई है। चार पहिया वाहन तक पहुंच जाते हैं। लग्जरी गाड़ियां पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें