फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। पालिका की जमीन पर लगातार हो रहे अतिक्रमण को पालिका प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने रेंट लिपिक और अतिक्रमण प्रभारी नगर पालिका को कि पालिका की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

नगर पालिका चेयरमैन मीरा गांधी ने कहा कि एटा क्लब के पास पालिका के शहीद पार्क की भूमि पर तथा लालपुर की जमीन पर आसमाजिक तत्वों द्वारा कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन


मीरा गांधी ने रेंट लिपिक यशवीर सिंह और अतिक्रमण प्रभारी बाल कपूर को निर्देश दिए कि वह सबसे पहले पालिका की जमीन पर अतिक्रमण होने से रोके। यदि कोई दबंग अतिक्रमण करने से नहीं मानता है तो उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर रिपोर्ट दर्ज कराएं। बता दें कि दोनों स्थानों के अलावा नगर पालिका की अन्य जमीनों पर भी दबंगों ने कब्जा जमा रखा है लेकिन उन स्थानों को कब्जा मुक्त कराने को लेकर नगर पालिका उदासीन बनी हुई है।
विज्ञापन

--------
अनुपम कॉप्लेक्स पर भी अतिक्रमण
नगर पालिका की जमीन ही नहीं अपितु पालिका परिसर में बने अनुपम कॉप्लेक्स पर भी कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसको लेकर लगातार शिकायत भी दर्ज कराई जा रही है लेकिन पालिका अधिकारी और कर्मचारी कॉम्प्लेक्स को कब्जा मुक्त नहीं करा पा रहे हैं।
---------
पालिका की जमीन पर किसी को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। मामला संज्ञान में आते ही पालिका कर्मचारियों को अतिक्रमण पर रोक लगवाए जाने के निर्देश दिए गए है।
मीरा गांधी, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें