फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़कर नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी- बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर जेवर व नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के गाव राजपुरा निवासी नेम सिंह कस्बा में जनरल स्टोर की दुकान किए हुए हैं। घर के सभी लोग गांव में बने दूसरे मकान पर थे।
विज्ञापन


इस बीच चोरों ने छत के रास्ते में दाखिल होकर कमरों में रखे बक्से व अलमारी से 10 हजार की नकदी व सोने चांदी के हजारों के जेवर चोरी कर लिए। घर पर लौटी पुत्री ने जब बाहर का दरवाजा खोलकर देखा तो कमरों के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जानकारी जुुटाई। पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें