मैक्स वाहन और ट्रक में हुई भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
सोरों/पटियाली। ेसोरों एवं पटियाली क्षेत्र के तहत हुए अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हुआ है।
शुक्रवार की सुबह सोरों क्षेत्र के गांव फतेहपुर कला की नेकसो (50) पत्नी कल्लू सिंह दूध लेने जा रहीं थीं। पति के साथ जा रही महिला जब सलेमपुर मार्ग पर पहुंची इसी बीच गांव के ही एक ट्रैक्टर ने महिला को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे में पति कल्लू सिंह भी घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर सुखवीर सिंह के मकान में जा घुसा। जिससे सलेमपुर-फतेहपुरकला मार्ग पर जाम लग गया। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तो शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मुख्य मार्ग से ट्रैक्टर हटवाया फिर जाम खुल सका। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया जबकि चालक भाग गया। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक चालक अनाड़ी था। इसकी भी जांच कर रहे हैं। वहीं पटियाली क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कादरगंज निवासी डाल चंद्र पुत्र दयाराम घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।
बस की टक्कर से बैल की मौत
सोरों। नगरिया मे बरेली से आ रही निजी बस व गन्ना से लदी बैलगाडी की टक्कर में एक बैल की मौत हो गई। जबकि बैलगाड़ी चालक और दूसरा बैल घायल हो गया। किसान सियारपुर निवासी जंट सिह (50) बैलगाड़ी मे गन्ना लादकर न्योली चीनी मिल ला रहा था तभी नगरिया पुलिस चौकी के पास बस ने बैलगाड़ी मे टक्कर मार दी। पुलिस ने किसान की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।