फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीबाई और इंदिरा गांधी को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रानी लक्ष्मीबाई और इंदिरा गांधी के जीवन चरित्र पर शिक्षकों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन


वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन एवं प्रबंध निदेशक लव मोहन एवं उप प्रधानाचार्य जयशंकर तिवारी ने प्रात:कालीन प्रार्थना स्थल पर भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में भाग लेने वाली रानी लक्ष्मीबाई तथा भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दी प्रज्ज्वलित कर नमन किया।

सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई तथा इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक लवमोहन ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति के लिए उस देश के आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका जरूरी है। इस अवसर पर समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इधर, भाजपा महिला मोर्चा ने राजा का बाग स्थित महामंत्री साधना तिवारी के आवास पर महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई। इस दौरान महारानी लक्ष्मीबाई के अतुल्य साहस और गौरव गाथाओं का भी बखान किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बीना श्रीवास्तव ने महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में महारानी लक्ष्मीबाई का नाम बड़े ही सम्मान से लिया जाता है। उन्होंने अपने देश को बचाने के लिए अंग्रेजों से डटकर मुकाबला किया। अपनी अंतिम सांस तक उन्होंने देश के लिए संघर्ष किया।

उनके संघर्ष की गाथाओं का इतिहास में बखूबी बखान मिलता है। उन्होंने कहा कि आज वक्त आ गया है कि हर महिला अपने अंदर महारानी लक्ष्मीबाई को जगाए। इससे देश का कल्याण हो सके। इस दौरान मंजूषा चौहान, सुषमा दीक्षित, कविता राठौर, शालिनी अग्रवाल, शुभ्रा, शंकरी तिवारी, तृप्ता दुबे, दीपा सिसौदिया, प्रभा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें