फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम बारात के समय भी हुआ था झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर में कारोबारी को गोली मारने की घटना के विवाद की शुरुआत रामबारात के दिन हुई थी। 16 अक्तूबर को आरोपी युवक रामबारात में शामिल हुए थे। दूसरे समुदाय के युवकों का होना लोगों को नागवार लगा। इस पर लोगों ने उन्हें वहां से हटा दिया। इस दौरान कहासुनी हुई लेकिन मामला शांत हो गया। वहीं रविवार रात रामलीला मंचन के दौरान भी यही स्थिति हुई।

रामलीला मंच के पीछे की ओर कारोबारी आकाश गुप्ता अपने साथियों के साथ था। तभी आरोपी पक्ष के कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। यह जानकारी दिव्यांग आरोपी सानू को मिली तो वह भी अपने साथियों के साथ पहुंच गया और विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ते ही कारोबारी को गोली मार दी। पुलिस भी घटना के पीछे यही कारण मानकर चल रही है। एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि पुलिस मामले के कारणों की जांच कर रही है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर अभी यही विवाद सामने आया है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल के पिता ने लगाया आरोपियों पर सट्टेबाजी का आरोप
कासगंज। अमांपुर में गोली लगने से घायल आकाश गुप्ता के पिता उमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सभी आरोपी सट्टा माफिया हैं और इनका आचरण संदिग्ध है। राम बारात वाले दिन उनकी मौजूदगी होने के कारण नोकझोंक हुई थी। उस घटना के बाद विद्वेष फैलाने के उद्देश्य से हमला किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें