फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाता में बराबरी पर छूटी 2.31 लाख की कुश्ती

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
छाता (मथुरा)। दशहरा के उपलक्ष्य में शनिवार को चतुर्भुज दंगल कमेटी के तत्वावधान में कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में 2.31 लाख रुपये पर लड़ी गई अंतिम कुश्ती हरकेश पहलवान हाथरस व वरुण पहलवान बागपत के बीच बराबरी पर छूटी। कमेटी ने दोनों पहलवानों को 71-71 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


अन्य प्रमुख कुश्तियों में भीम पहलवान ने शीशपाल पहलवान पैगांव को पटकनी देकर कुश्ती जीती। हनुमान पहलवान मथुरा ने संदीप रोहतक को पछाड़ा। मोहित सोनीपत ने रंधीर महसपुर को हराकर कुश्ती जीती। विवेक सौंध ने सन्नी रोहतक, सुंदर पैगांव ने गोरो दिल्ली, आसिफ दिल्ली ने हरेंद्र मथुरा को हराकर कुश्ती जीती।

दंगल का विशेष आकर्षण पूर्व भारत केसरी व वर्तमान में पुलिस सीओ छाता जगदीश कालीरमन रहे। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण रहे। संचालन दंगल संयोजक भाजपा नेता दिगंबर चौधरी ने किया। संयोजक दिगंबर चौधरी ने दंगल में सहयोग के लिए स्थानीय प्रतिष्ठानों, क्षेत्रीय जनता, पुलिस व प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी, मनोज फौजदार, कमेटी अध्यक्ष किशन सिंह, प्रताप चौधरी, गंगाश्याम शर्मा, लेखराज मेेंबर, हरीबाबू, जगदीश मेेंबर, रामजीत सिंह, कोमल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें