फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन चलते मिले तीन क्लीनिक सील

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। मानवाधिकार आयोग से हुई शिकायत का संज्ञान लेते हुए गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महुअन टोल पर बगैर रजिस्ट्रेशन के संचालित क्लीनिक को सील कर दिया। टीम ने बरारी में भी दो क्लीनिकों पर सील की कार्रवाई की है। मौके से टीम को दवाओं का जखीरा भी बरामद किया है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. देवेंद्र कुमार व मुकेश वार्ष्णेय आदि महुअन में संचालित तेजपाल सिंह के क्लीनिक पर पहुंचे। इसकी शिकायत मानव अधिकार आयोग से की गई थी। पाया कि क्लीनिक के नाम पर बिना रजिस्ट्रेशन के यहां अस्पताल का संचालन हो रहा था। बारह चारपाइयों पर मरीज लेटे हुए थे और उनके ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। मौके से एंटीबायोटिक इंजेक्शन व अन्य कई प्रकार की दवाएं टीम ने भारी मात्रा में बरामद कर क्लीनिक सील कर दिया। वहीं टीम ने बरारी में चल रहे छतर सिंह छाता वाले व हरेंद्र डेंटल क्लीनिक को भी सील किया है। एक क्लीनिक संचालक को नोटिस थमाया गया है।

टीम के आने की सूचना पर ही दुकान बंद कर भागे

स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने की सूचना पर कस्बा फरह के कई झोलाछाप अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। बोर्ड तक हटा दिए। बता दें कि कस्बे में करीब आधा दर्जन झोलाछाप अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महुअन में एक तथा बरारी में दो क्लीनिक बिना रजिस्ट्रेशन के चलते पाए गए हैं जिन्हें सील कर दिया गया है। झोलाछापों पर यह कार्रवाई जारी रहेगी।
-डॉ. पीके गुप्ता, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें