फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टेबाजों से तार जुड़े होने पर सिपाही को किया लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। सहावर थाने में तैनात एक सिपाही को सट्टेबाजों से तार जुड़े होने के कारण निलंबित किया गया है। सिपाही के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पहले ही मामला दर्ज हो चुका है। सिपाही का सट्टेबाजों से बातचीत करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो की जांच पड़ताल भी हो रही है।

सिपाही रवि चाहर सहावर थाने में तैनात हैं। सिपाही का सट्टेबाजों से बातचीत करते हुए ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह सट्टा कराने के संबंध में बातचीत कर रहा है। लेनदेन की बातें भी वीडियो में की गईं हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सहावर के थाना प्रभारी को रविवार को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए थे। सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज हो जाने के बाद सोमवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में पूरी जांच पड़ताल की जा रही है और किन किन पुलिसकर्मियों के तार सट्टेबाजों से जुड़े हैं इसकी सूचनाएं भी गोपनीय तरीके से एकत्रित की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें