फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म, शिकायत पर दी मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में साइकिल चला रही आठ वर्षीय बालिका के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। जब पीड़िता की मां शिकायत करने गई तो उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की आठ वर्षीय पुत्री रविवार की शाम करीब चार बजे साइकिल चला रही थी। तभी गांव का ही रहने वाला आरोपी बालिका को उठा ले गया। परिजनों का आरोप है कि बालिका को बाजरे के खेत में लेकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखें सुनकर आसपास मौजूद लोग जब घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपी वहां से भाग निकला।


पुत्री के साथ दरिंदगी के बारे में पता लगने के बाद मां आरोपी के घर शिकायत करने गई तो वहां उसके साथ गाली गलौज करते हुए भगा दिया गया। पीड़िता की ओर से थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक केके तिवारी ने बताया कि पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रहीं हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद कुछ लोगों ने पंचायत लगाई। रविवार को मामले को निपटाने के लिए समझौते की कोशिशें चलतीं रहीं। पीड़िता की मां ने कहा कि वह बेटी के साथ अन्याय करने वाले को हर कीमत पर सजा दिलाकर रहेगी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें