मैनपुरी। पांच दिन में जिले में 15 हजार शौचालय बनाए जाएंगे। 15 सितंबर तक जिले को ओडीएफ बनाने का लक्ष्य तय किया है। जिले को ओडीएफ बनाने की कमान खुद डीएम ने संभाली है। तय समय में शौचालय बनकर जिले को ओडीएफ बनाने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपने के साथ ही लापरवाही पर सजा भुगतने की चेतावनी भी दी है।
जिले में अब भी 15 हजार शौचालयों बनने शेष हैं। शासन के कड़े रुख के बाद डीएम ने 15 सितंबर की समय सीमा तय कर दी है। अधिकांश शहरी क्षेत्र ओडीएफ घोषित होने के बाद देहात क्षेत्र में अब भी 15 हजार घरों में शौचालय बनाने का लक्ष्य है। इसके बाद ही जिला ओडीएफ घोषित हो सकेगा।
डीएम प्रदीप कुमार ने शेष शौचालयों के निर्माण को जिम्मेदारी सौंपी है। निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा। पर्यावेक्षणीय अधिकारी शौचालय निर्माण का भौतिक सत्यापन भी करेंगे। लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को डीएम ने सजा भुगतने की चेतावनी दी है।
डीएम प्रदीपकुमार ने बताया कि 15 सितंबर तक जिला ओडीएफ घोषित होना है। शौचालय निर्माण की ब्लाकवार अधिकारी समीक्षा करेंगे। पूर्ण शौचालय की फोटो अपलोड कराएंगे। सीडीओ, डीसी एनआरएलएम, डीडीओ तीन तीन ब्लाक की समीक्षा करेंगे। एसडीएम और बीडीओ की भी जिम्मेदारी तय की गई है।