फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की तलाश में आ रही पत्नी चलती ट्रेन से कूदी, दोनों पैर कटे

विज्ञापन
ट्रेन से कूदकर घायल हुई महिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। पति की तलाश में वृंदावन आ रही महिला चलती ट्रेन से कूद गई। इससे उसके दोनों पैर कट गए। एंबुलेंस के इंतजार में महिला दो घंटे तक तड़पती रही। बाद में 108 एंबुलेंस से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


आगरा के कस्बा कागारौल निवासी 42 वर्षीय पप्पन देवी का पति छीतो दो माह से लापता है। पप्पन देवी को पति के वृंदावन में होने की जानकारी मिली। वह पड़ोसी पूरन सिंह के साथ पति की तलाश में ट्रेन में सवार होकर मथुरा आ रही थी। जानकारी के अभाव में पप्पन और पूरन सिंह आगरा से कन्या कुमारी निजामुद्दीन एक्सप्रेस में सवार हो गए।

इस ट्रेन का मथुरा जंक्शन पर ठहराव नहीं है। ट्रेन जब प्लेटफार्म संख्या दो से गुजरने लगी तो पप्पन देवी चलती ट्रेन से कूद गई। प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच आने से उसके दोनों पैर कट गए।
विज्ञापन


महिला के ट्रेन से गिरने की सूचना पर डिप्टी एसएस कामर्शियल आरके चतुर्वेदी और आरपीएफ के जवानों ने उसे अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। रेलवे की एंबुलेंस दो घंटे तक नहीं पहुंची। इस पर आरपीएफ ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। पूरन सिंह ने बताया कि छीतो दो माह पूर्व घर से निकला था। तब से उसका कोई पता नहीं है। उसके वृंदावन में होने की जानकारी मिली तो उसकी तलाश में यहां आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें