फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटा स्टेशन पर एक घंटे तक रोकी ट्रेन, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
मोटा स्टेशन पर एक घंटे तक रोकी ट्रेन, यात्री रहे परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी- भोगांव। सर्वसमाज के लोगों ने मोटा स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होेंने पैसेंजर ट्रेन को एक घंटे तक रोके रखा। साथ ही नारेजबाजी कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान यात्री परेशान रहे। सुबह करीब नौ बजे प्रदर्शनकारी मोटा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। फर्रुखाबाद से चलकर टूंडला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह नौ बजे मोटा स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही प्रदर्शनकारी ट्रैक पर आ गए। कुछ प्रदर्शनकारी ट्रेन के इंजन पर चढ़ गए। युवाओं के विरोध प्रदर्शन के चलते ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन


बाद में रेलवे अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर ट्रैक से हटाया। इसके बाद ट्रेन 10:05 बजे आगे के लिए रवाना की गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पैसेंजर के आने का समय सुबह 8:45 बजे और जाने का समय 8:50 बजे है। विरोध प्रदर्शन के दौरान एसडीएम भोगांव पीसी आर्य, सीओ प्रयांक जैन, इंस्पेक्टर भोगांव एसआर गौतम, इंस्पेक्टर बेवर पहुप सिंह दल बल के साथ मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से विरोध प्रदर्शन की वीडियोग्राफी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें