फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से महिला की मौत, बिना पोस्टमार्टम के शव ले गए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना जसराना के कटैना हर्षा में करंट लगने से महिला बेहोश हो गई। परिजन उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए।
विज्ञापन


थाना जसराना क्षेत्र के ग्राम कटैना हर्षा निवासी सुनीता देवी (42) पत्नी श्यामवीर सिंह सोमवार को सुबह घर पर तार लगा रहीं थी। इसी दौरान करंट लगने से वो बेहोश हो गई। इसकी जानकारी जब परिवारीजनों को हुई तो वे उपचार कराने के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाए।

चिकित्सक ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। एसएचओ जसराना का कहना है कि महिला की करंट लगने से मौत की सूचना नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें