फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बहनोई, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बरसाना के छाता-गोवर्धन मार्ग पर गांव सांखी में सोमवार की शाम एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सवार युवक की मौत हो गई, जबकि मृतक के बहनोई और भतीजा घायल हो गया। बाइक सवार छाता से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


गोवर्धन के गांव गांठौली निवासी अर्जुन (22) पुत्र चंद्रपाल बाइक से अपने बहनोई संजय और भतीजे नितिन के साथ छाता से गांव लौट रहे थे। छाता-गोवर्धन मार्ग के गांव सांखी पर पहुंचे बाइक सवारों को पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बाइक सवार अर्जुन की मौत हो गई, जबकि बहनोई और भतीजा घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि तहरीर पर सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें