फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बाबू को सस्पेंड कया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। तहसील के राजस्व लिपिक के द्वारा ऑफिस में बैठकर बीयर पीते हुए काम करने का वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी ने राजस्व लिपिक को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगने पर भी धमकी भरा जवाब राजस्व लिपिक के द्वारा तहसील प्रशासन को दिया गया।


राजस्व लिपिक अजीत रायजादा पर सार्वजनिक स्थान पर मदिरा पान करने, उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने, प्रतिदिन कार्यालय में विलंब से आने आदि के गंभीर आरोप हैं। पूर्व में भी उपजिलाधिकारी ने इस संबंध में एक रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। इस मामले को जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


निलंबन अवधि में अजीत रायजादा को कलक्ट्रेट मुख्यालय से संबंद्ध किया गया है। जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच पड़ताल अपर जिलाधिकारी मनीष नाहर को सौंपी है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को एक सप्ताह में जांच कर आरोप पत्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



एक लेखपाल का और हुआ ऑडियो वायरल
कासगंज। एक लेखपाल के द्वारा जमीन की नापतौल के संबंध में किसान से पैसा मांगने का एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिला प्रशासन ने इस ऑडियो को भी संज्ञान लिया है। जिसकी जांच की जा रही है। यह ऑडियो सोरों क्षेत्र के एक लेखपाल से संबंधित बताया गया है। जांच पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें