फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामपुर प्रकरण: दलित युवक की बारात चढ़वाने के लिए डीएम को किया सम्मानित

विज्ञापन
निजामपुर प्रकरण: दलित युवक की बारात चढ़वाने के लिए डीएम को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

जिले के निजामपुर में दलित युवक संजय जाटव की बारात शांतिपूर्वक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकलवाने और बेहतर प्रबंधों से खुश होकर जिलाधिकारी आरपी सिंह को अनुसूचित जाति वित्त निगम के अध्यक्ष ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

सोरों के लोक निर्माण विभाग के गैस्ट हाउस पर देर शाम अनुसूचित जाति वित्त निगम के अध्यक्ष लालजी निर्मल कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। अध्यक्ष निर्मल ने जिलाधिकारी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ विवेकपूर्ण तरीके से बारात चढ़ाने की समस्या का हल ढूंढा। इससे संजय और शीतल की शादी निर्विवाद रूप से संपन्न हो सकी। डीएम आरपी सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाना उनका कार्य है। सभी का सहयोग मिला और निर्विवाद तरीके से यह विवाह का कार्य पूरा हो सका। संजय जाटव, शीतल का भाई बीटू सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। संजय और शीतल के परिवारीजनों ने भी जिलाधिकारी को सम्मानित किया। वहीं अध्यक्ष निर्मल को भी फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें