फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री को किया ट्वीट कर कहा, कांवड़ मेले में मिले 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री को किया ट्वीट कर कहा, कांवड़ मेले में मिले 24 घंटे बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

कांवड़ मेला चल रहा है। तीर्थनगरी में बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंच रहे हैं। लेकिन विद्युत न होने से खासी दिक्कतें हो रही हें। लोग जनपद में विद्युत की आपूर्ति में सुधार किए जाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में ऊर्जा मंत्री को ट्वीट भी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में विद्युत की आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। कोई भी रोस्टर निर्धारित नहीं है। कभी भी आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। आपूर्ति शुरू होने का भी कोई समय नहीं है। एक बार आपूर्ति बाधित होने के बाद कई कई घंटे नहीं आपूर्ति बहाल नहीं होती। जनपद मुख्यालय का यह हाल है तो अन्य कस्बाई इलाकों में विद्युत का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। कांवड़ मेले में तीर्थ नगरी में बड़ी संख्या में कांवड़िए श्रद्धालु पहुंच रे हैं। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बिजली न मिलने से दिक्कतें होती हैं। तीर्थ नगरी होने के बाद भी मात्र 6 से 7 घंटे ही बिजली नसीब हो रही है। बाशिंदो में विद्युत न मिलने से रोष है। बाशिंदों ने 24 घंटे बिजली दिए जाने मांग ऊर्जा मंत्री से की है। कसबे के बाशिंदे रीतेश द्विवेदी ने ऊर्जामंत्री को ट्वीट कर तीर्थनगरी को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विद्युत व्यवस्था में सुधार के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें