फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के मंसूबे नाकाम होंगे: शिवपाल सिंह

विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश की सरकार सभी मोर्चों पर नाकाम रही हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का केंद्र की सत्ता पर काबिज बने रहने का मंसूबा कामयाब नहीं होने वाला है।
विज्ञापन


वह शुक्रवार को मैनपुरी जाते समय कुछ देर के लिए करहल डाक बंगले में रुकने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाई है। न तो कालाधन आया और न भ्रष्टाचार खत्म हुआ।

राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। विकास कार्य नहीं हो रहे हैं और जनता की समस्याओं का समाधान करने वाला कोई नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में सबसे ज्यादा किसान, गरीब और छोटे व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें