फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में आपराधिक वारदात करने वालों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
डमी - फोटो : डमी
विज्ञापन
मथुरा। ट्रेनों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए पांच राज्यों की रेलवे पुलिस ने सामूहिक योजना तैयार की है। इसे लेकर डीजी रेलवे की अध्यक्षता में आगरा में बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन


ट्रेनों में वारदात करने वाले शातिरों पर नजर रखने और उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की जीआरपी और आरपीएफ की समन्वय बैठक डीजी रेलवे वीके मौर्या की अध्यक्षता में बुधवार को हुई।

आगरा जीआरपी लाइन के सभागार में आयोजित बैठक में एक दूसरे के क्षेत्रों में रहने वाले अपराधियों के डोजियरों का आदान प्रदान हुआ। सभी ने एक-दूसरे का सहयोग करने और ट्रेनों में होने वाली आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने में सहयोग करने की सहमति दी।
विज्ञापन


बैठक में जीआरपी और आरपीएफ थानों के प्रभारी निरीक्षक उपस्थित रहे। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने बताया कि बैठक में तय हुआ है कि ट्रेनों में वारदात करने वाले चिन्हित अपराधियों पर नजर रखी जाएगी। उनकी गतिविधियों के बारे में एक-दूसरे को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें