मथुरा। आओ योग करें, काया निरोग करें। अमर उजाला के इस अभियान से पूरा जिला जुड़ गया है। मथुरा के स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम पर अमर उजाला और प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में योग होगा।
मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा पर बड़ा आयोजन हो रहा है। 21 जून को सुबह साढ़े छह बजे तक लोगों को पहुंचना है। सात बजे से योगा शुरू हो जाएगा। एक घंटे का कार्यक्रम होगा। इस आयोजन में सभी विभागों के अधिकारी अपने दफ्तर के कर्मचारियों के साथ पहुंचेंगे। सभी सामाजिक संगठन भी यहां पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने अफसरों के साथ मीटिंग करके तैयारियों का जायजा लिया। इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह भी पहुंचेंगे। शहर में कई दूसरे स्थानों पर भी योग शिविर लगाए जा रहे हैं। शहर की सभी बड़ी कालोनियों और मोहल्लों में इसका आयोजन हो रहा है।
मथुरा के साथ ही वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन, नंदगांव, चौमुहा, राधाकुंड, बलदेव, मांट, कोसीकलां में भी योग शिविर लगाए जाएंगे। मथुरा जिला कारागार में भी योग का कार्यक्रम होने जा रहा है।