फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का हुआ दीदार, ईद-उल-फितर आज

विज्ञापन
अलविदा रमजान... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। एक माह से इबादत में लगे रोजेदारों के लिए आखिर वो वक्त आ ही गया जिसका हर मुस्लिम साल भर इंतजार करता है। तीस रोजे के बाद बाद नमाज मगरिब के जैसे ही चांद का दीदार किया वैसे ही लोगों ने एक दूसरे को सलाम कर ईद-उल-फितर की की मुबारकबाद दी। चांद दिखते ही मस्जिदों से बुधवार को ईद मनाने का एलान हो गया। वहीं बाजार देर रात तक बाजार गुलजार रहे। किसी ने कपड़े खरीदे तो किसी ने शीर और ड्राई फ्रूट।
विज्ञापन

चांद दिखते ही बाजारों में खरीदारों की संख्या बढ़ गई। गारमेंट बाजार गांधी मार्केट और बाबूगंज में जहां कुर्ते और टोपी के अलावा महिलाएं और बच्चे ईद के लिए नए कपड़ों की जमकर खरीददारी करते नजर आए। वहंीं किराना बाजार घंटाघर में सेंवई, खजूर, फैनी, ड्राई फ्रूट्स, डबल पाव की जमकर बिक्री हो रही है। ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक की जमकर बिक्री हो रही है। वहीं दूध विक्रेता ईद पर मांग बढ़ने के कारण दूध के दाम 60 रुपये लीटर तक पहुंच गए हैं।

85 ईदगाह और मस्जिदों में अदा होगी ईद की नमाज
जिले की 85 ईदगाह और मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज के लिए पुलिस और प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कड़ी सुरक्षा में नमाज अदा कराने के लिए पुलिस ने भारी संख्या में सिपाही, पीएसी बल और एसआई तैनात किए हैं। सबसे ज्यादा पुलिस बल सदर, मारहरा, अलीगंज, जलेसर में तैनात किया गया है। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि ईद पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते ही मस्जिद, होटल, ढाबे, होटल और सराय में चेकिंग कराई जा रही है। नमाज के लिए पिलुआ और शिकोहाबाद तिराहे से हाईवे पर यातायात भी डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की मुख्य ईदगाहों पर की नमाज का वक्त
मुसाफिरखाना ईदगाह जीटी रोड एटा-सुबह 08:00 बजे
नगला पोता स्थित नई ईदगाह एटा-सुबह 08:30 बजे
मारहरा जामा मस्जिद- 08:00 बजे
मारहरा दरगाह शरीफ- 08:30 बजे
मारहरा ईदगाह-सुबह 9:00 बजे
अवागढ़ ईदगाह-सुबह 08 बजे
अलीगंज ईदगाह-सुबह 8:10 बजे
जलेसर ईदगाह- 08:00 बजे
(चांद दिखने के बाद समय में परिवर्तन संभव है)
पालिका ने पेयजल आपूर्ति के किए इंतजाम
नगर पालिका प्रशासन ने रोजेदारों और नमाजियों के लिए पेयजल आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पालिका ईओ और एसडीएम नंदलाल सिंह ने बताया कि ईद की नमाज से पहले सुबह चार बजे से पेयजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इसके अलावा पालिका ने दोनो ईदगाह और मुस्लिम इलाकों में सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद कराया गया है।

चांद का दीदार होते ही छाई खुशियां
कासगंज। चांद का दीदार होते ही खुशियां छा गई। लोगों ने पर्व मनाने के लिए बाजार से सामान की खरीदारी की। प्रशासन व निकायों ने भी ईदगाह पर नमाज के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली।
ईदगाह मार्गों पर भी व्यवस्थाएं निर्धारित की गई हैं। आवारा पशुओं को भी देर सायं से ही बाड़ा में बंद कराना सुनिश्चित कर दिया गया, जिससे नमाज के दौरान आवारा पशु ईदगाह स्थलों में न घुस सकें। इसके लिए पशु पालकों को भी कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। गंदानाला, बड्डूनगर, जामा मस्जिद, मुहल्ला नवाब आदि क्षेत्रों में पूर्व संध्या से ही रोशनी, झालरें, सितारे आदि जगमगाने लगे। इन बस्तियों में मेले जैसा दृश्य नजर आने लगा।
ईदगाह सहित 116 स्जिदों में अदा होगी नमाज
कासगंज। ईद पर्व क लिए ईदगाहों, मस्जिदों आदि में भी व्यवस्थाएं बना ली गई हैं। जनपद की 116 ईदगाहों, मस्जिदों में ईद की नमाज होगी। नमाज के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम किए है।
विज्ञापन

नमाज का वक्त
नई ईदगाह किसरौली रोड मौलाना इनाम 7:30 बजे
मस्जिद सराय कारी मौ मियां बरकाती 8:00 बजे
पुरानी ईदगाह कारी नूर हसन बरकाती 8:15 बजे
कब्रिस्तानवाली ईदगाह हाफिज मोहम्मद यामीन 8:30 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें