फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: अवागढ़ के सहनऊआ में प्राचीन मंदिर से आठ मूर्तियां चोरी

विज्ञापन
एटा: अवागढ़ के सहनऊआ में प्राचीन मंदिर से आठ मूर्तियां चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवागढ़। गांव सहनऊआ के प्राचीन मंदिर से चोर ताला तोड़कर अष्टधातु व पीतल की आठ मूर्तियां चोरी करके ले गए। सुबह जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


थाना अवागढ़ के गांव सहनऊआ में करीब सौ साल पुराना शिव मंदिर है। जिसमें हनुमान, शिव, विष्णु भगवान, गणेश जी आदि की मूर्तियां हैं। रात करीब नौ बजे लोग मंदिर से पूजा करके ताला लगाकर घर चले गए।

उसी समय चोर ताला तोड़कर गणेश, द्वारपाल, शिव, हनुमान सहित आठ अष्टधातु व पीतल की मूर्तियां ले गए। सुबह लोगों ने मंदिर का ताला टूटा देखा और मूर्तियां गायब थीं। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


गांव निवासी लोकेन्द्रपाल ने थाना अवागढ़ में तहरीर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल पहले भी चोर मंदिर से घंटा आदि सामान ले गए थे। तब पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई थी। मंदिर में दूसरी बार चोरी की घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें