एटा। फीडिंग में पिछड़े 23 ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ डीपीआरओ ने अंतिम नोटिस जारी करते हुए वेतनवृद्धि रोक दी है। साथ ही 30 जून तक कामों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत राज विभाग के ग्राम पंचायत सचिव योजनाओं के क्रियान्वयन में रुचि लेते नजर नहीं आ रहे हैं। कई बार नोटिस और निर्देशों के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है।
जिले में ग्राम पंचायत सचिवों को 31 मार्च तक अपनी तीन-तीन ग्राम पंचायतों को ओडीएफ कराने, आडिट कराने और वर्ष 2017-18 की प्रिया सॉफ्ट फीडिंग कराने के निर्देश दिए गए थे। मगर जिले में 23 ग्राम पंचायत सचिवों ने निर्देशों को ताक पर रख दिया।
डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि 23 ग्राम पंचायत सचिवों की वार्षिक वेतन वृद्धि को रोकते हुए 30 जून तक कार्य पूरे कराए जाएं। ऐसा नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इन सचिवों को दिए नोटिस
रजनीश कुमार, रीतेश कुमार, नम्रता यादव, दूधनाथ पटेल, अतुल कुमार, बीना, प्रभात कुमार, लोकेंद्र पाल सिंह, अनुपमा सिंह, नर्वेश, नवनीत, अनिरुद्ध कुमार, अभिजीत सिंह, आशीष पटेल, सुनील कुमार, अमित तोमर, भूप सिंह, राघवेंद्र पाल सिंह, अवधेश कुमार, बलराम यादव, दीपक कुमार, कौशलेश कुमार, ज्योति वर्मा।