फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला में शौच के लिए गई दलित किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। शनिवार देर रात शौच के लिए जा रही दलित किशोरी को युवक ने दबोच लिया और जान से मारने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रेप, एससी-एसटी और पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना नारखी के एक गांव में शनिवार देर रात एक किशोरी शौच करने घर से निकली थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे गांव के विजय नामक युवक ने उसे दबोच लिया और अपने घर में खींच ले गया। युवक ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। काफी समय तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजन तलाश करने निकले। इसी बीच किशोरी बदहवास हालात में घर पहुंची।

किशोरी ने आपबीती परिवार को बताई तो उनके होश उड़ गए। गुस्साए परिजन युवक के घर पहुंचे तो वो घर भाग चुका था। रविवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसपी डा मनोज कुमार, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह और सीओ संजय वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। आरोपी युवक फरार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें