फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में विवाद, नौ लोग घायल

विज्ञापन
UP POLICE - फोटो : SELF
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शनिवार सुबह नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला तुला में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


नसीरपुर के गांव नगला तुला में शनिवार सुबह पशुओं को बांधने को लेकर राजवीर और सियाराम पक्ष के बीच विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद दोनों तरफ से लोग हाथों में लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने आ गए।

ग्रामीणों ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेजा। झगड़े में राजवीर पुत्र सुम्मेर सिंह, प्रेम किशोर पुत्र राजवीर, बासमती पत्नी राजवीर हैं, जबकि दूसरे पक्ष से सियाराम पुत्र लोकमन निषाद, रामढकेली, सत्यवीर, रामभगत पुत्र बेताल और रानी पुत्री रामभगत और जमुनादेवी शामिल हैं।
विज्ञापन


दूसरी घटना थाना सुभाष तिराहे पर हुई। तिराहे पर अचानक चीख पुकार और अफरातफरी होने से भगदड़ मच गई। इलियास पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी रुकनपुर और धीरज पुत्र चिम्मनलाल निवासी खेड़ा मोहल्ला घायल हो गए।
विज्ञापन


धीरज ने बताया कि उसकी दुकान पर इस्लाम पुत्र मोहम्मद रफीक आया और रुपये मांगने लगा, जब उसने रुपये देने से मना किया तो दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद इस्लाम ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। उक्त लोगों ने धीरज की नाक में हंसिया और सिर में डंडा मार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें