फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिकता का अर्थ है कि मानव जीवन को आसान बनाना

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय फिरोजाबाद ने गांधी पार्क मे पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन में प्रोफेसर ईवी गिरीश भाई ने आध्यात्मिकता का अर्थ समझाया।
विज्ञापन


प्रोफेसर गिरीश भाई ने कहा कि आध्यात्मिकता व धार्मिकता में बहुत अंतर है। विशेष ड्रेस पहनने से लोग आध्यात्मिक नहीं बन जाता है। कुछ लोग कहते है कि कर्म ही पूजा है तो क्या एक आतंकवादी का कर्म भी पूजा है।

आध्यात्मिकता का अर्थ है कि मानव जीवन को आसान बनाना। मोबाइल को साइलेंट पर लगा देना आसान है लेकिन मन को साइलेंट कर देना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि धरती अपने सत्य धर्म के अनुसार चलती है।
विज्ञापन


यह गुरुत्वाकर्षण किसने बनाया न्यूटन नहीं उसने तो इसकी खोज की थी। एक सत्य को सत्य ही बना सकता है और सत्य सिर्फ एक है। वह है भगवान। नूतन मेयर राठौर, मंगल सिंह राठौर ने प्रतिभाग किया। इस दौरान देवीचरण अग्रवाल, डा. प्रभास्कर राय , पवन सीए , राकेश सीए , विनोद शर्मा, सुनील टंडन, अनुज अग्रवाल, पवन अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें