फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने अबीर और गुलाल से सजाई रंगोली

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। शब्दम संस्था सिलाई केंद्रों में महिलाओं और बालिकाओं को कुशल शिक्षिकाएं प्रशिक्षण दे रहीं हैं। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को होली उत्सव के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता हुई। युवतियों और महिलाओं ने अबीर गुलाल से रंगोली सजाई। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


शब्दम संस्था के सिलाई केन्द्र हिंद लैंप्स परिसर ग्राम दतावली, सौरामगढ़ी, ग्राम फतेहपुर कर्खा, रूकनपुर पड़ाव में हैं। केन्द्र में सिलाई के साथ विद्यार्थियों में विभिन्न अवसरों पर प्रतियोगिताओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होते हैं। शुक्रवार को होली के उपलक्ष्य में छात्राओं ने रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचल की बालिकाओं और महिलाओं ने सुंदर रंगोली बना कर अतिथियों को आश्चर्य चकित कर दिया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को एक-एक कैंची प्रदान की गई। शिक्षका प्रीती औहरी, प्रभा सिंह एवं सविता शर्मा ने केंद्रों में प्रशिक्षण ले रही छात्राओं को होली के उपलक्ष्य में प्राकृतिक रंग बनाने की विधि का प्रशिक्षण दिया। केंद्र व्यवस्थापिका मधु शुक्ला, शिक्षिका सीमा शाक्या एवं प्रभा देवी, अरविन्द एवं सोनू कुलश्रेष्ठ रहे। संचालन दीपक औहरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें