फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेनगन और टैंकर से होगी बच्चों की होली

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली का बाजार तैयार है। रंग-अबीर, गुलाल, पिचकारी के साथ ही किराना, रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। बच्चों के लिए पिचकारी, तरह-तरह के पानी वाले गुब्बारे सज चुके हैं।
विज्ञापन


होली को लेकर बाजार में अभी से पकवानों का स्वाद घुलने लगा है। इसके साथ ही लोगों ने अभी से घरों में पकवान बनाने शुरू कर दिए हैं। मावा मंडी की डिमांड होली पर बढ़ गई है। रंग और पिचकारियों की बिक्री जोर पर नहीं आई हो। मगर दुकानदारों ने सामान मंगाकर रख लिया है। बाजार में छोटा भीम, मोटू पतलू और , स्टेन गन, टैंकर, बेन टेन, पिचकू, एयर गन , स्पाइडर मैन, एंग्री बर्ड्स, एवेंजरर्स एसेंबल जैसे कैरेक्टर की पिचकारी उपलब्ध हैं।

होली के मद्देनजर बाजार में रंगीन चुर्री, पापड़ की खपत बढ़ गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने शुक्रवार को नमूने भरे हालांकि व्यापारियों ने विरोध भी किया। रंगीन कचरी की बोरियों को सीज किया। खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह के निर्देशन में कोटला रोड़ स्थित कचरी पापड़ के थोक विक्रेता पवन कुमार, पुनीत जैन और अशोक जैन के यहां से खाद्य विभाग की टीम नमूना लेने के लिए गई।
विज्ञापन


रंगीन चुर्री पापड़ में स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले रंग मिलाए जाते हैं, इसलिए टीम ने रंगीन चुर्री, कचरी का नमूना लिया। कुछ व्यापारी नेता कार्रवाई का विरोध करने के लिए पहुंचे। बिना रंग के चुर्री, पापड़ का सैंपल लेने की बात कहते रहे। मगर टीम ने व्यापारियों को समझाया और नमूना ले लिया। टीम ने 10 बोरी कचरी को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें