फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं के हित और पक्ष में निर्णय ले सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सरकार राम मंदिर मुद्दे पर जल्द ही हिंदुओं के हित और पक्ष में निर्णय ले। राम जन्म भूमि से करोड़ों हिंदुओं की आस्था जुड़ी है। यह बातें शुक्रवार को कथावाचक प्राची देवी ने गोपाल नगर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन


गोपाल नगर में शुक्रवार को कथावाचक प्राची देवी का सम्मान किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत के दौरान राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर कथावाचक ने स्पष्ट कर दिया कि वह एक भागवत प्रवक्ता हैं।

राजनीति से उनका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। उम्मीद है कि सरकार इस पर जल्द ही पक्ष में कोई निर्णय लेगी। निश्चित तौर पर कठोर निर्णय लेना होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के विषय में पूछे गए एक सवाल पर प्राची देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री संतो के हित में कुछ अच्छा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें